फर्जी आयुष्मान कार्ड मामले में निजी अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Jan, 2023 10:50 PM

una fake ayushman card hospital case registered

फर्जी आयुष्मान कार्ड के जरिए लोगों से रुपए ऐंठने के आरोप में विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक निजी अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजीलैंस ने धारा 420, 467, 468 व 471 आई.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना (सुरेन्द्र): फर्जी आयुष्मान कार्ड के जरिए लोगों से रुपए ऐंठने के आरोप में विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक निजी अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज किया है। विजीलैंस ने धारा 420, 467, 468 व 471 आई.पी.सी. के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगों को भी नामजद किया गया है। जानकारी के मुताबिक कुल 69 आयुष्मान कार्ड पकड़े गए हैं जिनमें फर्जीवाड़े के जरिए आई.डी. लगाई गई है। हालांकि जांच में तथ्य सामने आएंगे। विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के डी.एस.पी. डी.सी. वर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल के खिलाफ मिले तथ्यों के आधार पर केस दर्ज किया गया है। अब विस्तृत जांच होगी जिसके बाद पूरा मामला सामने आ पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!