Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jun, 2026 05:24 PM

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सिज की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी हैं। यह परीक्षाएं 18 जून से शुरू होंगी।
शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातकोत्तर स्तर के कोर्सिज की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी हैं। यह परीक्षाएं 18 जून से शुरू होंगी। परीक्षाएं सुबह व दोपहर के सत्र में आयोजित होंगी। सुबह के सत्र के तहत परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर के सत्र की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगी। जारी की गई डेटशीट के अनुसार सीबीसीएस के अंतर्गत एमए जर्नलिज्म व मास कम्युनिकेशन की परीक्षाएं 18 जून से 7 जुलाई तक चलेंगी, जबकि एमए भूगोल की परीक्षाएं 20 जून से 9 जुलाई तक, एमए ग्रामीण विकास की परीक्षाएं 18 जून से 11 जुलाई तक, एमए आर्केलॉजी व एशियंट हिस्ट्री की परीक्षाएं 18 जून से 9 जुलाई तक, एमए सोशल वर्क की परीक्षाएं 18 जून से 8 जुलाई तक, एमए संगीत 20 से 24 जून तक, एमए पेंटिंग 18 से 22 जून तक, एमए मनोविज्ञान की परीक्षाएं 18 जून से 10 जुलाई तक, एमए डिफैंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज की परीक्षाएं 18 जून से 9 जुलाई तक, एमए पॉपुलेशन स्टडीज 18 जून से 8 जुलाई तक, एमए एजुकेशन की परीक्षाएं 18 जून से 13 जुलाई तक आयोजित होंगी।
इसके अलावा सीबीएस के अंतर्गत एमएससी फिजिक्स की परीक्षाएं 20 जून से 16 जुलाई तक, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की परीक्षाएं 20 जून से 15 जुलाई तक, पर्यावरण विज्ञान 20 जून से 14 जुलाई तक, बायोटैक्रालॉजी की परीक्षाएं 20 जून से 15 जुलाई तक, एमएससी कैमिस्ट्री की परीक्षाएं 20 जून से 16 जुलाई तक, एमएससी फॉरैंसिक साइंस की परीक्षाएं 20 जून से 13 जुलाई तक, एसएससी बॉटनी/जूलॉजी 20 जून से 17 जुलाई तक चलेंगी। इसी तरह सीबीसीएस के अंतर्गत एमए हिन्दी की परीक्षाएं 20 जून से शुरू होंगी और 14 जुलाई तक चलेंगी, जबकि अंग्रेजी की परीक्षाएं 20 जून से 14 जुलाई तक, एमए इतिहास की परीक्षाएं 20 जून से 13 जुलाई तक, राजनीतिक विज्ञान की परीक्षाएं 20 जून से 11 जुलाई तक, एमए अर्थशास्त्र, संस्कृत की परीक्षाएं 20 जून से 14 जुलाई तक, समाज शास्त्र व लोक प्रशासन की परीक्षाएं 20 जून से 11 जुलाई तक चलेंगी। इसके अलावा एमकॉम की परीक्षाएं 20 जून से 24 जुलाई तक चलेंगी, जबकि बीएएलएलबी ऑनर्स की परीक्षाएं 20 जून से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेंगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि विभिन्न कोर्सिज की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
बी.एससी. नर्सिंग तृतीय व चतुर्थ वर्ष की अनुपूरक परीक्षाओं के फॉर्म भरना शुरू
बी.एससी. नर्सिंग तृतीय व चतुर्थ वर्ष की अनुपूरक परीक्षाओं के फॉर्म भरना शुरू हो गया है। परीक्षा फॉर्म हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 14 जून तक जमा करवाए सकते हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है।