​Shimla: बीएड में प्रवेश के लिए HPU ने शुरू की ऑनलाइन काऊंसलिंग

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Jul, 2026 06:26 PM

shimla hpu b ed counseling

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के शिक्षा विभाग और राजकीय कालेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन धर्मशाला व संबद्धता प्राप्त निजी बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए विस्तृत काऊंसलिंग शैड्यूल जारी कर दिया है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के शिक्षा विभाग और राजकीय कालेज ऑफ टीचर्स एजुकेशन धर्मशाला व संबद्धता प्राप्त निजी बीएड कालेजों में प्रवेश के लिए विस्तृत काऊंसलिंग शैड्यूल जारी कर दिया है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने तमाम औपचारिकताओं को पूरा करते हुए बीएड की ऑनलाइन काऊंसलिंग का विस्तृत शैड्यूल जारी किया, साथ ही पहले राऊंड की ऑनलाइन काऊंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके तहत उम्मीदवारों को अपनी-अपनी लॉगइन आईडी के जरिए 3 कालेज की प्रैफ्रैंसिंग 21 जुलाई तक देनी होगी। उसके बाद 22 जुलाई को उम्मीदवारों को आबंटित कालेजों की जानकारी जारी कर दी जाएगी। उसके बाद 23 व 24 जुलाई को संबंधित आबंटित कालेज में उम्मीदवारों के दस्तावेजों की वैरीफिकेशन होगी और ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।

दूसरे राऊंड की ऑनलाइन काऊंसलिंग के तहत 25 जुलाई को रिक्त पदों का ब्यौरा एचपीयू की वैबसाइट पर जारी किया जाएगा। उसके बाद उम्मीदवारों को अपनी-अपनी लॉगइन आईडी के जरिए 3 कालेज की प्रैफ्रैसिंग 26 से 28 अगस्त तक देनी होगी। इसी के साथ 29 जुलाई को स्पोर्ट्स व कल्चरल कोटे के तहत बीएड में प्रवेश के लिए काऊंसलिंग एचपीयू में होगी। उसके बाद 31 जुलाई को उम्मीदवारों को आबंटित कालेज की जानकारी लॉगइन आईडी पर अपलोड कर दी जाएगी। उसके बाद 1 से 3 अगस्त तक संबंधित आबंटित कालेज में उम्मीदवारों के दस्तावेजों की वैरीफिकेशन होगी और ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। बीएड की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण 8,047 उम्मीदवार काऊंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे।

बी.एड. के उक्त राऊंड की काऊंसलिंग के बाद भी यदि बीएड की सीटें खाली रह जाती हैं तो मॉपअप/ऑन स्पॉट राऊंड की ऑफलाइन काऊंसलिंग होगी। इसके तहत विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैड्यूल के अनुसार 4 से 6 अगस्त तक मॉपअप/ऑन-स्पॉट राऊंड की प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रारंभ की जाएगी। उसके बाद 7 और 8 अगस्त को सुबह 9.30 बजे से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में ऑफलाइन काऊंसलिंग होगी। इस दौरान उम्मीदवारों की दस्तावेज जांच तथा उपलब्ध सीटों के आधार पर सीट आबंटन किया जाएगा। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा। उन्हें पूर्ण रूप से भरा हुआ काऊंसलिंग फॉर्म तथा सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां सत्यापन के लिए साथ लानी होंगी। मैनेजमैंट कोटे की सीटों के लिए काऊंसलिंग शैड्यूल अलग से जारी होगा।

मॉपअप/ऑन स्पॉट राऊंड सीट आबंटित होने पर ऑन स्पॉट जमा करवाने होंगे लेवी चार्जिज व टोकल फीस
मॉपअप/ऑन स्पॉट राऊंड सीट आबंटित होने पर उम्मीदवारों को उसी समय ऑनलाइन माध्यम से 7,056 रुपए या 5,000 रुपए (निर्धारित श्रेणी के अनुसार) लेवी चार्जिज जमा करवाने होंगे। इसके अतिरिक्त संबंधित आबंटित बीएड कालेज में 25,000 रुपए टोकन शुल्क भी मौके पर ही जमा करना अनिवार्य होगा।

बीते वर्ष की तुलना में इस बार जल्दी शुरू हुई बीएड की ऑनलाइन काऊंसलिंग
बीते वर्ष की तुलना में इस बार बीएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काऊंसलिंग लगभग 3 सप्ताह पहले शुरू हुई है। बीते वर्ष ऑनलाइन काऊंसलिंग 7 अगस्त से शुरू हुई थी। समय पर काऊंसलिंग शुरू होने से इस बार 1 सितम्बर से बीएड कालेजों मेें नियमित रूप से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!