Shimla: ग्रामीण विकास विभाग के 8 बीडीओ का तबादला

Edited By Kuldeep, Updated: 14 Jul, 2026 09:23 PM

shimla bdo transfer

प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण विकास विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है।

​शिमला (संतोष): प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण विकास विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव सी. पॉलरासू ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जारी आदेशों के अनुसार, ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय (शिमला) में तैनात 8 खंड विकास अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से राज्य के विभिन्न जिलों के विकास खंडों में स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है।

ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय में तैनात इन अधिकारियों में विकास वर्मा को बीडीओ छोहारा जिला शिमला, सौरभ को बीडीओ धर्मपुर जिला मंडी रोहित को बीडीओ गोपालपुर जिला मंडी, मनोज कुमार ठाकुर को बीडीओ ननखड़ी जिला शिमला, मनीष राय को बीडीओ केलांग जिला लाहौल-स्पीति, आस्था पंवार को बीडीओ पांगी जिला चंबा, प्रतिमा मनहंस को बीडीओ चौंतड़ा जिला मंडी और भारतेंद्र सिंह को बीडीओ संगड़ाह जिला सिरमौर में तैनाती दी गई है। ​सरकार द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!