Shimla: एचपीयू ने जारी किया स्नातकोत्तर, प्रोफैशनल व डिप्लोमा कोर्सिज में रिक्त पड़ी सीटों का ब्यौरा

Edited By Kuldeep, Updated: 26 Jul, 2026 07:46 PM

shimla hpu seat details

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर, प्रोफैशनल व डिप्लोमा कोर्सिज में रिक्त पड़ी सब्सिडाइज्ड एवं नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों का ब्यौरा जारी कर दिया है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातकोत्तर, प्रोफैशनल व डिप्लोमा कोर्सिज में रिक्त पड़ी सब्सिडाइज्ड एवं नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों का ब्यौरा जारी कर दिया है। ब्यौरे के अनुसार एमटैक में 12 नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटें, एमसीए की नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटें, एमए जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन कोर्स में 1 सीट सब्सिडाइज्ड सीट (एसटी) व 5 नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटें, एमए सोशल वर्क में 8 सब्सिडाइज्ड सीटें व 5 नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटें, विदेशी भाषा कोर्सिज के अंतर्गत जर्मन सर्टीफिकेट में 6, रूसी सर्टीफिकेट में 22 तथा जर्मन डिप्लोमा में 24 सीटें सीटें खाली हैं। इसके अलावा इंस्टीच्यूट ऑफ ट्राइबल स्टडीज (डिप्लोमा इन ट्राइबल स्टडीज) में 6 नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटें, बीएचएम नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की 15 सीटें, एफवाईआईसीटीटीएम कोर्स की 6 सीटें सब्सिडाइज्ड और 10 सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की खाली हैं।

इसी तरह एम.एससी. पर्यावरण विज्ञान में 1 सीट सब्सिडाइज्ड वर्ग (स्पोर्ट्स) व 9 सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग, संगीत/परफॉर्मिंग आर्ट्स (तबला) में 4 नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीटें, एमकॉम में सब्सिडाइज्ड वर्ग की 5 सीटें और नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की 3 सीटें, एमए अर्थशास्त्र कोर्स में सब्सिडाइज्ड वर्ग की 6 व 2 सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की, एमए संस्कृत कोर्स में सब्सिडाइज्ड वर्ग की 19 सीटें, एमए अंग्रेजी में नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की 3 सीटें, एमए योगा स्टडीज में सब्सिडाइज्ड वर्ग की 1 और नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की 6 सीटें, एमए फिजिकल एजुकेशन में नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की 5 सीटें, एमपीएड में नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की 10 सीटें, एमए डिफैंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज कोर्स में नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की 13 सीटें, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस (बीलिब) में नॉन सब्सिडाइज्ड वर्ग की 7 सीटें खाली हैं।

इसके अलावा विश्वविद्यालय के सांध्यकालीन विभाग मेें पीजी कोर्सिज (अंग्रेजी, एमकॉम, हिन्दी, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र) में भी सीटों खाली हैं। इन सभी सीटों को भरने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश मैरिट के आधार पर मिलेगा। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को होस्टल सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!