Edited By Swati Sharma, Updated: 28 May, 2026 01:49 PM

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इस बीच हमीरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर री पंचायत के कंगरी गांव वार्ड नंबर-1 के करीब 300 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।...
Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। इस बीच हमीरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर री पंचायत के कंगरी गांव वार्ड नंबर-1 के करीब 300 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मी और चुनाव अधिकारी मौजूद रहे, लेकिन एक भी ग्रामीण वोट डालने नहीं पहुंचा।
जानकारी के मुताबकि, प्रशासन ने वार्ड नंबर-1 में मतदान के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात था और चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मतदाताओं की राह देखते रहे। लेकिन, वार्ड के करीब 300 मतदाताओं में से एक भी ग्रामीण चाहे महिला हो या पुरुष वोट डालने केंद्र पर नहीं पहुंचा।
जानिए वोटर्स की नाराजगी की वजह
ग्रामीणों की इस नाराजगी के पीछे विकास कार्यों की अनदेखी मुख्य कारण है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले लंबे समय से वे सड़क की समस्या को लेकर गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बार-बार आश्वासन के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया। उनका कहना है कि विकास नहीं तो वोट नहीं। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरी तैयारी की थी, लेकिन 100% बहिष्कार ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं, अब पूरे हमीरपुर क्षेत्र में यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें