HPU में 30 जुलाई से शुरू होंगी PG सहित सभी कैंपस बेस्ड कोर्सिज की नियमित कक्षाएं, अधिसूचना जारी

Edited By Vijay, Updated: 25 Jul, 2026 11:01 AM

himachal pradesh university

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कैंपस आधारित सभी स्नातकोत्तर व अन्य कोर्सिज (स्नातक को छोड़कर) की नियमित कक्षाएं अब 30 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है। पहले कक्षाएं 27 जुलाई से शुरू होनी थीं।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कैंपस आधारित सभी स्नातकोत्तर व अन्य कोर्सिज (स्नातक को छोड़कर) की नियमित कक्षाएं अब 30 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है। पहले कक्षाएं 27 जुलाई से शुरू होनी थीं। इस संबंध में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम की ओर से अधिसूचना जारी हुई।

डीन ऑफ स्टडीज ने सभी शैक्षणिक विभागों और संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रवेश प्रक्रियाएं 29 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाएं, साथ ही विद्यार्थियों की संख्या कम होने की स्थिति में भी 30 जुलाई से नियमित कक्षाएं हर हाल में शुरू की जाएं। अधिसूचना के अनुसार 30 जुलाई से 5 अगस्त तक कुलपति विद्यार्थियों के नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पर विभिन्न विभागों, केंद्रों और संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद करेंगे। वहीं, प्रथम वर्ष व प्रथम सैमेस्टर में नए प्रवेश सभी विद्यार्थियों के लिए 30 जुलाई से 5 अगस्त तक 6 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित करना अनिवार्य होगा। डीन ऑफ स्टडीज ने सभी विभागाध्यक्षों और निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि इंडक्शन कार्यक्रम की पूर्व योजना बनाकर उसे शैक्षणिक समयसारिणी में शामिल किया जाए।

बीटैक के विभिन्न कोर्सिज में प्रवेश की तीसरी मैरिट सूची जारी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक विभागों व संस्थानों में विभिन्न कोर्सिज में प्रवेश प्रक्रिया का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को यूआईटी ने बीटैक के विभिन्न कोर्सिज में प्रथम वर्ष में प्रवेश की तीसरी मैरिट सूची जारी की। इस सूची में शामिल उम्मीदवारों को अब 27 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। इसके अलावा एमसीए नॉन-सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश के अलावा अन्य विभागों के कोर्सिज में प्रवेश संबंधित मैरिट सूची भी जारी कर दी है।

 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!