Shimla: दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए हिमाचल के नेता

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Nov, 2024 08:23 PM

shimla delhi bjp workshop

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में संगठन पर्व यानी भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में देश भर से आए भाजपा नेताओं ने भाग लिया।

शिमला (कुलदीप): भाजपा के केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में संगठन पर्व यानी भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में देश भर से आए भाजपा नेताओं ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, सांसद डा. सिकंदर कुमार, डा. राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री डा. राजीव सैजल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस अवसर पर संगठनात्मक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!