Shimla: पांगी की ग्राम पंचायत शौर को सांसद डा. सिकंदर ने लिया गोद

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Sep, 2026 09:16 PM

shimla panchayat adoption

चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत शौर को राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने गोद लिया है।

शिमला (ब्यूरो): चम्बा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी की ग्राम पंचायत शौर को राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने गोद लिया है। शिमला से जारी बयान में राज्यसभा सांसद डा. सिकंदर कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत शौर को गोद लेने का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का निर्माण करना नहीं है, बल्कि पंचायत के प्रत्येक क्षेत्र का समग्र, संतुलित और दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं स्थानीय लोगों की जरूरतों और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार की जाएंगी। राज्यसभा सांसद ने कहा कि क्षेत्र में जैविक खेती को बढ़ावा देने और उसका विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विकास को लेकर केंद्र सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प में जनजातीय क्षेत्रों का विकास महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!