Shimla: भट्टाकुफर चोरी प्रकरण में सुन्नी का युवक सलाखों के पीछे

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Sep, 2026 04:31 PM

shimla youth jail

पुलिस थाना ढली के अंतर्गत आने वाले भट्टाकुफर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

शिमला: पुलिस थाना ढली के अंतर्गत आने वाले भट्टाकुफर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुन्नी क्षेत्र के 30 वर्षीय शुभम चंदेल के रूप में हुई है। भट्टाकुफर में हुई चोरी की घटना के संबंध में शिकायत मिलने पर ढली पुलिस थाने में 19 अगस्त को मुकद्दमा दर्ज किया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने कई पहलुओं से साक्ष्य जुटाए।

जांच की कड़ी में संदेह के आधार पर आरोपी शुभम चंदेल, पुत्र नोखी राम, निवासी सुन्नी जिला शिमला को पूछताछ के लिए पुलिस थाना ढली लाया गया। थाने में हुई गहन पूछताछ और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आरोपी की इस चोरी में संलिप्तता पूरी तरह स्पष्ट हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। ढली पुलिस आरोपी को जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी से जुड़े अन्य तथ्यों और चोरी हुए सामान की बरामदगी को लेकर जांच लगातार जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!