Shimla: 14.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से केरलम को बिजली बेचेगा हिमाचल : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Sep, 2026 07:22 PM

shimla electricity himachal

हिमाचल अपनी बिजली से अधिकतम राजस्व अर्जित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इस कड़ी में राज्य सरकार बिजली की बिक्री के लिए स्वयं दरें निर्धारित करेगी। केरलम सरकार के साथ बिजली खरीद को लेकर बातचीत चल रही है और करीब 14.50 रुपए प्रति यूनिट की दर तय किए...

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल अपनी बिजली से अधिकतम राजस्व अर्जित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इस कड़ी में राज्य सरकार बिजली की बिक्री के लिए स्वयं दरें निर्धारित करेगी। केरलम सरकार के साथ बिजली खरीद को लेकर बातचीत चल रही है और करीब 14.50 रुपए प्रति यूनिट की दर तय किए जाने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु को वर्तमान में 13.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। मार्च के बाद इस दर में संशोधन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र से होने वाली आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। सुक्खू ने कहा कि वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश देश के सबसे अधिक समृद्ध राज्यों में शामिल होगा। उस समय सभी तरह के खर्चों को पूरा करने के बाद प्रदेश सरकार की वार्षिक आय 7,000 करोड़ रुपए से अधिक होने का लक्ष्य है।

पंचकुला तक पानी पहुंचाने पर विचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पंचकूला के शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए हिमाचल सरकार संभावनाओं पर विचार कर रही है। प्रस्ताव के तहत सुरंग के माध्यम से पंचकुला तक पानी पहुंचाने की योजना पर मंथन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सतलुज नदी के पानी को लेकर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है कि हिमाचल अपने हितों के लिए पानी का उपयोग नहीं कर सकता। इसी आधार पर राज्य सरकार पानी बेचने की संभावनाओं पर भी विचार कर रही है।

मंडी में भाजपा को 5 सीटों तक सीमित करने का दावा
उन्होंने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा मंडी में मुश्किल से 5 सीटें ही जीत पाएगी। सुक्खू ने भाजपा में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले पार्टी में 5 गुट माने जाते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 6 हो गई है। उन्होंने सोलन और सिरमौर जिलों में कांग्रेस के कई सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ कांग्रेस की स्थिति में और सुधार होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!