Shimla: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई डाक्टर हुए ट्रांसफर

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Sep, 2026 05:57 PM

shimla doctor transfer

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कई चिकित्साधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की है।

शिमला (संतोष): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कई चिकित्साधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की है। सचिव (स्वास्थ्य) आशीष सिंहमार द्वारा जारी आदेशों के तहत कांगड़ा जिले में डा. अक्शी चंदेल को सीएचसी लुंज से नागरिक अस्पताल कांगड़ा और उनके स्थान पर डा. डेजी चौधरी को सीएचसी लुंज स्थानांतरित किया गया है। मंडी में डा. अलीशा कश्यप को सीएच जंजैहली, सिरमौर में डा. सिम्मी शर्मा को सीएचसी नौहराधार और आईजीएमसी शिमला से डा. निधि को जिला न्यायिक न्यायालय परिसर चक्कर में रिक्त पदों पर तैनात किया गया है।

वहीं, डा. प्रतिभा कुमारी को पीएचसी नम्होल की बजाय पीएचसी राजपुरा जिला बिलासपुर में समायोजित किया गया है। वहीं उनके स्थान पर डा. असीम शर्मा को पीएचसी राजपुरा से स्थानांतरित किया गया है। सभी अधिकारियों को जनहित में तत्काल प्रभाव से अपनी नई ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!