12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! 45 पदों के लिए 6 अक्तूबर को इंटरव्यू, जानें कितना मिलेगा वेतन

Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2026 06:33 PM

recruitment for 45 posts interview on 6th october

कांगड़ा जिले के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस धर्मशाला द्वारा विभिन्न श्रेणी के 45 पदों को भरने के लिए 6 अक्तूबर को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिले के युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस धर्मशाला द्वारा विभिन्न श्रेणी के 45 पदों को भरने के लिए 6 अक्तूबर को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी कांगड़ा, अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा महिला व पुरुष फाइनांस एडवाइजर, पार्ट टाइम बिजनेस एसोसिएट और यूनिट मैनेजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 25 से 60 वर्ष की आयु के बीच के ऐसे उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्होंने कम से कम 12वीं या ग्रेजुएशन (स्नातक) की शिक्षा प्राप्त की हो। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के नियमानुसार 30,000 से 35,000 रुपए प्रति माह वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 अक्तूबर को प्रातः 10:30 बजे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के कार्यालय (श्याम नगर, धर्मशाला, यूको बैंक के समीप) में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और यदि अनुभव प्रमाण-पत्र हो, तो साथ लाना अनिवार्य है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!