Kangra: मायके में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, 6 माह पहले हुई थी शादी

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Oct, 2026 06:57 PM

damtal married woman death

डमटाल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब छह माह पहले शादी के बंधन में बंधी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

डमटाल (सिमरन): डमटाल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब छह माह पहले शादी के बंधन में बंधी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सिमरन शर्मा के रूप में हुई है। सिमरन की शादी पंजाब में हुई थी और वह पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सिमरन अपने कमरे में थी। कुछ समय बाद परिजनों को उसकी हालत का पता चला तो वे उसे तत्काल उपचार के लिए इंदौरा अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डमटाल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतका की मां ने सिमरन के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही सिमरन को दहेज के लिए कथित तौर पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मां ने कहा कि दहेज को लेकर ससुराल पक्ष की ओर से उसे परेशान किया जाता था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मौत के कारणों और मामले की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस जिला नूरपुर के एडिशनल एसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!