भयानक हादसा: स्कूटी को 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया टिप्पर, महिला की मौत, पति घायल

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2026 11:44 AM

accident in una

जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की डाडासीबा तहसील के तहत ग्राम पंचायत लग के गांव गुराला निवासी 35 वर्षीय रजनी बाला की ऊना जिले के सलोह में सड़क हादसे में मौत हो गई।

डाडासीबा (सुनील): जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की डाडासीबा तहसील के तहत ग्राम पंचायत लग के गांव गुराला निवासी 35 वर्षीय रजनी बाला की ऊना जिले के सलोह में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनके पति जीवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सोमवार को स्कूटी पर ऊना से अपने घर लौट रहे थे। 

जानकारी के अनुसार सलोह क्षेत्र में तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान रजनी बाला स्कूटी समेत टिप्पर के टायर की चपेट में आ गईं। टिप्पर उन्हें करीब 6-7 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे रजनी बाला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जीवन कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जीवन कुमार गुराला स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। दंपति का एक बेटा और एक बेटी है जोकि नाबालिग हैं। मां की हादसे में मौत और पिता के गंभीर रूप से घायल होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!