Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Sep, 2026 04:18 PM

Kangra News : पुलिस थाना लंबागांव के तहत सोलबनेहड़ में 16 वर्षीय युवक अभिलाष की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार तीनों युवकों को अदालत ने 6 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Kangra News : पुलिस थाना लंबागांव के तहत सोलबनेहड़ में 16 वर्षीय युवक अभिलाष की संदिग्ध मौत के मामले में गिरफ्तार तीनों युवकों को अदालत ने 6 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
14 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद पुलिस ने तीनों की अदालत में पेश किया, जहां से उनकी हिरासत आगे बढ़ा दी गई। जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को अभिलाष अचानक लापता हो गया था। 27 अगस्त की शाम वह घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बदहवास हालत में मिला था। इसके बाद उसे उपचार के लिए टांडा मैडीकल कॉलेज ले जाया गया, जहां 30 अगस्त को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन और चक्का जाम भी किया था। पुलिस जांच के दौरान मामले में ईशान, राहुल और अतुल को गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ में तीनों युवकों के मृतक के साथ होने और अलग-अलग नशीले पदार्थों के सेवन की बात सामने आने की जानकारी पुलिस ने दी थी। तीनों को पहले पुलिस रिमांड पर लिया गया था।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें