सेना भर्ती रैली: देशसेवा का जज्बा लिए मैदान में उतरे कांगड़ा-चम्बा के 1113 युवा, 798 ने पास की दौड़

Edited By Vijay, Updated: 03 Oct, 2026 12:05 PM

army recruitment rally

भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना संजोए हिमाचल प्रदेश के युवाओं ने हमीरपुर के अणु सिंथैटिक ट्रैक पर अपनी शारीरिक दक्षता का शानदार दमखम दिखाया।

पालमपुर (भृगु): भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना संजोए हिमाचल प्रदेश के युवाओं ने हमीरपुर के अणु सिंथैटिक ट्रैक पर अपनी शारीरिक दक्षता का शानदार दमखम दिखाया। भर्ती वर्ष 2027 के तहत 2 और 3 अक्तूबर को आयोजित इस सेना भर्ती रैली में कांगड़ा और चम्बा जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने आंकड़े सांझा करते हुए बताया कि अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी पद के लिए कुल 1182 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अणु सिंथैटिक ट्रैक पर कुल 1113 उम्मीदवार फिजिकल टैस्ट के लिए मैदान में पहुंचे। कड़ी प्रतिस्पर्धा और कड़े मानकों के बीच 798 उम्मीदवारों ने दौड़ (शारीरिक दक्षता परीक्षा) को सफलतापूर्वक पास कर लिया है। दौड़ पास करने वाले ये युवा अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे।

भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही अणु सिंथैटिक ट्रैक पर उम्मीदवारों का पहुंचना शुरू हो गया था। भर्ती निदेशक ने बताया कि उम्मीदवारों को भर्ती की तिथि और अन्य आवश्यक जानकारी पहले ही विभिन्न समाचार पत्रों, मीडिया माध्यमों और एडमिट कार्ड के जरिए दे दी गई थी। भर्ती मैदान में युवाओं ने पूरे जोश के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। जो उम्मीदवार निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा नहीं कर सके, वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गए।

PunjabKesari

शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं का हौसला भी बढ़ाया गया। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल विशाल शाह ने दौड़ में एक्सीलैंट (उत्कृष्ट) प्रदर्शन करने वाले होनहार उम्मीदवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने सफल युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें भर्ती के आगामी चरणों (मेडिकल और लिखित परीक्षा) के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, युवाओं को शारीरिक रूप से फिट रहने और पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!