Edited By Kuldeep, Updated: 05 Oct, 2026 07:02 PM

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर की ओर से सुरक्षा गार्डों एवं पर्यवेक्षकों के 180 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
इंदौरा (अजीज): रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर की ओर से सुरक्षा गार्डों एवं पर्यवेक्षकों के 180 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या इससे अधिक रखी गई है, जबकि आवेदकों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 18,500 से 24,000 रुपए प्रतिमाह वेतन तथा अन्य सुविधाएं नियमानुसार प्रदान की जाएंगी।
जिला रोजगार अधिकारी धर्मशाला अभय कुमार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ 2 पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र, अपनी जीवनी की प्रति तथा अनुभव प्रमाण पत्र यदि हो तो लेकर निर्धारित स्थान पर सुबह 11 बजे कंपनी के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती के लिए साक्षात्कार अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। 3 अक्तूबर को शाहपुर, 5 अक्तूबर को ज्वाली, 6 अक्तूबर को नगरोटा बगवां तथा 7 अक्तूबर को नूरपुर 8 अक्तूबर को इंदौरा व 9 अक्तूबर को पालमपुर उपरोजगार कार्यालय में साक्षात्कार निर्धारित हैं।