प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जेपी नड्डा शामिल, 5वें नंबर पर ली मंत्री की शपथ, आज से सूर्यदेव बढ़ाएंगे तपिश, 6 दिन साफ रहेगा मौसम, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jun, 2024 11:49 PM

himachal top 10 news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शामिल किया गया है, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मोदी-3.0 कैबिनेट में अभी स्थान नहीं मिला है।

शिमला (ब्यूरो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शामिल किया गया है, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मोदी-3.0 कैबिनेट में अभी स्थान नहीं मिला है। ऐसे में अनुराग ठाकुर को इंतजार करना होगा। इससे अनुराग के समर्थकों में मायूसी है। जेपी नड्डा ने मोदी मंत्रिमंडल में 5वें नंबर पर शपथ ली। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली। अब प्रदेश में सूर्यदेव तपिश बढ़ाएंगे। सोमवार से 6 दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा। 12 व 13 जून को प्रदेश के 7 जिलों में लू चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार राज्य में मानसून आगमन से पहले मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावनाएं हैं। आगामी सप्ताह लोगों को सूर्य की गर्मी झेलनी पड़ेगी, वहीं कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिलों में हीट वेव चलेगी।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में जेपी नड्डा शामिल, 5वें नंबर पर ली मंत्री की शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शामिल किया गया है, जिससे उनके समर्थकों में उत्साह है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को मोदी-3.0 कैबिनेट में अभी स्थान नहीं मिला है। ऐसे में अनुराग ठाकुर को इंतजार करना होगा। इससे अनुराग के समर्थकों में मायूसी है। जेपी नड्डा ने मोदी मंत्रिमंडल में 5वें नंबर पर शपथ ली। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली।

आज से सूर्यदेव बढ़ाएंगे तपिश, 6 दिन साफ रहेगा मौसम, 12 व 13 को चलेगी लू
अब प्रदेश में सूर्यदेव तपिश बढ़ाएंगे। सोमवार से 6 दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा। 12 व 13 जून को प्रदेश के 7 जिलों में लू चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार राज्य में मानसून आगमन से पहले मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावनाएं हैं। आगामी सप्ताह लोगों को सूर्य की गर्मी झेलनी पड़ेगी, वहीं कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिलों में हीट वेव चलेगी।

रविवार को दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री, सोमवार को लेंगे मंडे मीटिंग, विभागीय कार्यों की होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली से लौट आए। वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भाग लेने दिल्ली गए थे। उधर, सोमवार को सीएम राज्य सचिवालय में मंडे मीटिंग लेंगे। यह मीटिंग करीब अढ़ाई माह के बाद होगी। बैठक में अढ़ाई माह की लंबी अवधि के बाद विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे, साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। राज्य में 16 मार्च, 2024 को लोकसभा तथा विधानसभा उपचुनाव के लिए आचार संहिता लग गई थी।

मंडी: शिकारी माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, दम्पति की मौ/त
रविवार को माता शिकारी देवी के दर्शनों के लिए जा रही एक कार आहूण में खाई में गिर जाने से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 5 घायल हो गए हैं। मृतकों में एक दम्पति व घायलों में उनके 2 बच्चे, सास-ससुर व एक भांजा शामिल है। घायलों को सिविल अस्पताल बगस्याड़ से नेरचौक मैडीकल कालेज रैफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

रिकांगपिओ: जिला में काशंग व सांगला कंडे में ग्लेशियर के पिघलने से बनीं कृत्रिम झीलें
जिला किन्नौर के काशंग व सांगला कंडे में ग्लेशियर के पिघलने से कृत्रिम झील बनने की सूचना मिली है। यह जानकारी डीसी किन्नौर डा. अमित कुमार शर्मा ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में मानसूनी आफत से किस प्रकार से जानमाल के नुक्सान से बचा जा सके, उसे लेकर किन्नौर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तथा जिला किन्नौर में भूस्खलन, बाढ़ और ग्लेशियर पिघलने से बनने वाली कृत्रिम झीलें सबसे बड़ा खतरा हैं।

केहर सिंह खाची को सरकार ने दिया कैबिनेट रैंक का तोहफा, अधिसूचना जारी
राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन केहर सिंह खाची को कैबिनेट रैंक का तोहफा दिया है। इस संबंध में प्रधान सचिव वन डाॅ. अमनदीप गर्ग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नियम व शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। केहर सिंह खाची ठियोग विधानसभा क्षेत्र के मझराणा गांव से संबंध रखते हैं और संगठन के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं।

ऋण के नाम पर फाइनांस कम्पनी पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस में दर्ज करवाया केस
ऊना की एक निजी फाइनांस कम्पनी ने ऋण देने के नाम पर उपमंडल अम्ब के तहत एक गांव की महिला और उसके बेटे के साथ कथित धोखाधड़ी की है। आरोप है कि महिला ने उक्त फाइनांस कम्पनी में 15.50 लाख का ऋण लेने के लिए आवेदन किया था। ऋण पास होने पर कम्पनी की तरफ से उनके खाते में तय राशि न डालकर 75 हजार रुपए कम डाले गए। धोखाधड़ी की शिकार हुई महिला ने फाइनांस कम्पनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

Bilaspur: चंदपुर में बुजुर्ग दंपति की ह.त्या, पशुशाला में मिले श.व
जिला बिलासपुर में बरमाणा थाना के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिकरोहा के चंदपुर गांव में बुजुर्ग पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। दोनों के शव घर के पास पशुशाला में मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान रूपलाल (65) और कमला देवी (60) के रूप में की गई है।

Solan: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के किशनपुरा में उद्योग में भड़की आग, करोड़ों रुपए का नुक्सान
सोलन जिला में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के किशनपुरा में एक फॉयल पेपर प्रिंट करने वाली कंपनी में देर रात आग लग गई, जिससे कंपनी की मशीनें, तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार कंपनी में रात करीब साढ़े 3 बजे लग गई। घटना की सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन मस्तराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया गया।

इंदौरा के भदरोया में नाबालिग लड़की की बेरहमी से ह.त्या, आरोपी गिरफ्तार
कांगड़ा जिला के उपमंडल इंदौरा के पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की तेजदार हथियार से बेरहमी से हत्या करने का मामला पेश आया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस संबंध में एएसपी धर्मचंद वर्मा ने बताया के थाना डमटाल में सुबह करीब 9 बजे ग्राम पंचायत भदरोया के प्रधान ने फोन पर सूचना दी कि भदरोया में एक प्रवासी परिवार की नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!