आज से सूर्यदेव बढ़ाएंगे तपिश, 6 दिन साफ रहेगा मौसम, 12 व 13 को चलेगी लू

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jun, 2024 10:59 PM

shimla weather heat wave

अब प्रदेश में सूर्यदेव तपिश बढ़ाएंगे। सोमवार से 6 दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा। 12 व 13 जून को प्रदेश के 7 जिलों में लू चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है।

शिमला (संतोष): अब प्रदेश में सूर्यदेव तपिश बढ़ाएंगे। सोमवार से 6 दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ व शुष्क बना रहेगा। 12 व 13 जून को प्रदेश के 7 जिलों में लू चलने का यैलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार राज्य में मानसून आगमन से पहले मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावनाएं हैं। आगामी सप्ताह लोगों को सूर्य की गर्मी झेलनी पड़ेगी, वहीं कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिलों में हीट वेव चलेगी। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली और अधिकतम तापमान नेरी में 42.9 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला में 28.4 डिग्री रहा है। अधिकतम तापमान में सामान्य से औसतन 2 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। नेरी के अलावा ऊना, बिलासपुर व धौलाकुंआ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार बना हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई है। इसमें सांगला में 0.8 और चम्बा में 0.5 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है।

लाहौल-स्पीति में अब पूरी तरह से सामान्य हुए हालात
प्रदेश के दुर्गम इलाके लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद से ही दुश्वारियां चल रही थीं, लेकिन अब यहां स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गई है। यहां पर सभी सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं और न ही कोई ट्रांसफार्मर और न ही कोई पेयजल योजना बंद पड़ी है। प्रदेश में अब सिर्फ 3 ही सड़कें अवरुद्ध चल रही हैं, जिसमें चम्बा के उपमंडल भरमौर के तहत चम्बा-होली भूस्खलन, कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा में पिछली बरसात में पुल बह जाने के कारण एक सड़क बंद है और पुल निर्माण इसी माह पूर्ण होगा, जबकि कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल के तहत नगलारी-सारची रोड बंद है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!