Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Sep, 2026 11:09 AM

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में कल यानी 24 सितंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 28 सितंबर के दौरान राज्य के मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं, बुधवार को पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। इसके बाद 24 और 25 सितंबर को मैदानी और मध्य पहाड़ी इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि 26 और 27 सितंबर को अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं, स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर (SEOC) के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर भारतीय पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 85 दिनों के मॉनसून के दौरान भूस्खलन, बादल फटने, अचानक बाढ़ और बारिश से जुड़ी अन्य आपदाओं के कारण 354 मौतें हुईं और 3,219 करोड़ रुपये से ज़्यादा का नुकसान हुआ। 30 जून से 22 सितंबर तक चली इस मॉनसून आपदा की अवधि में राज्य के 12 जिलों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। आपदा से जुड़ी घटनाओं में 143 लोगों की जान गई, जबकि सड़क हादसों में 211 लोगों की मौत हुई। इस दौरान राज्य को कुल मिलाकर लगभग 3,219 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें