केहर सिंह खाची को सरकार ने दिया कैबिनेट रैंक का तोहफा, अधिसूचना जारी

Edited By Vijay, Updated: 09 Jun, 2024 07:06 PM

kehar singh khachi

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन केहर सिंह खाची को कैबिनेट रैंक का तोहफा दिया है। इस संबंध में प्रधान सचिव वन डाॅ. अमनदीप गर्ग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नियम व शर्तें अलग से जारी...

शिमला (राक्टा): राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन केहर सिंह खाची को कैबिनेट रैंक का तोहफा दिया है। इस संबंध में प्रधान सचिव वन डाॅ. अमनदीप गर्ग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नियम व शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। केहर सिंह खाची ठियोग विधानसभा क्षेत्र के मझराणा गांव से संबंध रखते हैं और संगठन के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। मौजूदा समय में वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी हैं। खाची कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा और गांधी परिवार के भी बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में कैबिनेट रैंक देने के पीछे भी गांधी परिवार से नजदीकियों भी मानी जा रही हैं। वहीं लोकसभा चुनाव के बाद वन विकास निगम के वाइस चेयरमैन केहर सिंह खाची को कैबिनेट रैंक देने से पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों में भी चर्चा का माहौल है।

निगम-बोर्डों में ताजपोशी की जगी आस
केहर सिंह खाची को कैबिनेट रैंक मिलने के बाद कुछ निगम व बोर्डों में भी ताजपोशी होने की आस जगी है। ऐसे में ओहदों की आस में बैठे नेता व पदाधिकारी भी एकाएक सक्रिय हो गए हैं। देखा जाए तो कई निगमों व बोर्ड में अभी ताजपोशी होनी बाकी है, ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार इस दिशा में जल्द ही प्रभावी कदम उठा सकती है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!