स्टांप शुल्क बढ़ौतरी पर बिफरा विपक्ष, आमिर खान ने आपदा प्रभावितों की मदद को दिए 25 लाख, पढ़ें HP की 10 बड़ी खबरें

Edited By Kuldeep, Updated: 24 Sep, 2023 12:15 AM

himachal top 10 news

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा में विपक्ष की आपत्ति के बीच भारतीय स्टांप (हिमाचल प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2023 को संशोधित रूप से ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा में विपक्ष की आपत्ति के बीच भारतीय स्टांप (हिमाचल प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2023 को संशोधित रूप से ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके तहत अब महिलाओं से 80 लाख रुपए की संपत्ति खरीद पर 4 फीसदी स्टांप ड्यूटी ली जाएगी। सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संशोधन के इस प्रस्ताव को रखा। इस कारण विधेयक को पारित करने में समय लगा तथा इसे भोजन अवकाश के बाद ध्वनिमत से पारित किया गया। हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने करुणा का परिचय देते हुए आपदा राहत कोष-2023 के लिए 25 लाख रुपए की राशि का अंशदान दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान के इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

 

पढ़ें हिमाचल की बड़ी खबरें सिर्फ यहां

स्टांप शुल्क बढ़ौतरी पर बिफरा विपक्ष, नारेबाजी करते हुए सदन को छोड़ा
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा में विपक्ष की आपत्ति के बीच भारतीय स्टांप (हिमाचल प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2023 को संशोधित रूप से ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इसके तहत अब महिलाओं से 80 लाख रुपए की संपत्ति खरीद पर 4 फीसदी स्टांप ड्यूटी ली जाएगी। सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संशोधन के इस प्रस्ताव को रखा। इस कारण विधेयक को पारित करने में समय लगा तथा इसे भोजन अवकाश के बाद ध्वनिमत से पारित किया गया।

अभिनेता आमिर खान ने आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपए का दिया अंशदान
हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने करुणा का परिचय देते हुए आपदा राहत कोष-2023 के लिए 25 लाख रुपए की राशि का अंशदान दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान के इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहायता नि:स्संदेह राहत व पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिनका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा से उबरने में मदद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा।

प्रतियोगी परीक्षा प्रश्न पत्र विशेषज्ञ से तैयार करवाने के दिए आदेश
प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य लोक सेवा आयोग को भविष्य में प्रतियोगी परीक्षा प्रश्न पत्र संबंधित विषय के विशेषज्ञ से तैयार करवाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने एच.जे.एस. परीक्षा परिणाम को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए यह आदेश पारित किए। न्यायाधीश संदीप शर्मा ने कहा कि सब्जैक्ट एक्सपर्ट की राय को कोर्ट द्वारा नहीं बदला जा सकता है। कोर्ट ने आयोग को आदेश दिए हैं कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र किसी योग्य सब्जैक्ट एक्सपर्ट से बनवाएं।

पटवारियों के 209 पद भरेगी सरकार : सुक्खू
प्रदेश भू-राजस्व (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने विभाग पर इस काम को थोपा नहीं है, बल्कि इसे समयबद्ध किया है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था को एक वर्ष देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पटवारियों के 209 पद भरने जा रही है। उधर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को लोकायुक्त संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया।

चार दिनों से नौकरी बचाने में जुटे हैं कोविर्ड वारियर्ज
मानसूत्र सत्र में अपनी नौकरी बचाने और लिखित रूप से आश्वासन मिलने तक मांगों पर अडिग़ राज्य के रियल कोविड वारियर्ज चौथे दिन शनिवार को बैठे हुए हैं। रात खुले आसमां तले बीत रही है और दिन में वर्षा के बीच भी इनके हौसले नहीं तोड़ पाई है। इनके घरों में 30 सितम्बर को सेवाएं समाप्त होने के पत्र विभाग की ओर से भेजे जा रहे हैं, जबकि यह वारियर्ज शिमला में अपनी नौकरी को जाते देख तड़प उठे हंै।

हिमाचल में बेसहारा पशुओं के लिए बनेंगे मॉडल गौसदन : सुक्खू
हिमाचल में बेसाहरा पशुओं के लिए मॉडल गौसदन का निर्माण होगा। इसके तहत पहले किसी एक जिला में पायलट आधार पर मॉडल गौसदन का निर्माण किया जाएगा, जिसके बाद अन्य जिलों में यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सदन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मॉडल गौसदन का निर्माण ठंडे, गर्म और मरु स्थल क्षेत्रों को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इससे पहले सदन में  नियम-130 के तहत विधायक दविंद्र कुमार भुट्टो, इंद्र दत्त लखनपाल, संजय रतन और होशियार सिंह की तरफ से एक प्रस्ताव पेश किया गया, जिस पर हुई चर्चा का जवाब कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार द्वारा दिया गया।

26 से पूरी तरह से शुष्क रहेगा मौसम, आज व कल हल्की बारिश के आसार
 प्रदेश से मानसून के अलविदा होने का वक्त समीप आने के साथ ही वर्षा लोगों को भिगोने लगी है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित कई हिस्सों में वर्षा हुई है, जिसमें ऊना में सर्वाधिक 24 मिलीमीटर, शिमला में 2, सुंदरनगर में 0.4, सोलन में 1, बरठी में 5.5 मिलीमीटर मेघ बरसे हैं। ऊना में प्रदेश का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रहा है। इससे पहले 24 घंटों में राज्य में मानसून कमजोर रहा और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिसमें ऊना में 41, झंडूता में 20, नयनादेवी में 9, कटौला में 8, देहरा गोपीपुर, कसौली और अघार में 5-5, बरठी में 4, नादौन व सुजानपुर टिहरा में 3-3, पालमपुर, घमरूर, गुलेर व बड़सर में 2-2 व नगरोटा सूरियां में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

रेलवे टै्रक बिछाने के लिए अंबाला, जालंधर व दिल्ली से बुलाए 100 कर्मचारी
शिमला व सोलन के बीच विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक को बहाल करने के लिए मुरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। समरहिल के समीप क्षतिग्रस्त हुए रेलवे टै्रक को ठीक करने के लिए रेलवे प्रबंधन ने अंबाला, जालंधर व दिल्ली से 100 कर्मचारियों को बुलाया है और यह लोग ट्रैक बिछाने के कार्य में जुट गए हैं। बीते कई दिनों से इस ट्रैक को ठीक करने का कार्य जारी है और विशेष गार्डर लगाकर ब्रिज को ठीक किया गया है और अब यहां पर ट्रैक बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। विशेष तौर पर अन्य राज्यों से लोगों की मदद इस ट्रैक को बिछाने के लिए ली जा रही है।

कांगड़ा व निचले हिमाचल को टी.एम.सी. में मिलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
कांगड़ा जिला सहित निचले हिमाचल के लोगों को अब स्वास्थ्य क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का लाभ मिलने जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार से टांडा मैडीकल कॉलेज (टी.एम.सी.) में कार्डियक सर्जरी शुरू हो जाएगी, जबकि इस अस्पताल में रोबोटिक सेवाएं भी जल्द मिलेंगी, जिसके लिए 30 करोड़ रुपए का प्रावधान कर लिया है और इसका टैंडर प्रोसैस में है। केंद्र सरकार की ओर से भी एडवांस मॉलक्यूलर ऑनकोलॉजी (कैंसर लैब) भी केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत कर ली गई है।

सेना में भर्ती करवाने का झांसा देने वाला युवक गिरफ्तार
युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने के मामले में पुलिस ने पठानकोट के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कुछ युवकों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा दे रहा है। युवक धर्मशाला के ही एक निजी होटल में ठहरा है। जिस पर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ को लेकर जाल बिछाया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!