हिमाचल के 25 वर्षीय युवक की कनाडा में सड़क हादसे में मौत, परिजनों में छाया मातम

Edited By Swati Sharma, Updated: 29 Sep, 2026 11:55 AM

25 year old man from himachal dies in road accident in canada

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भद्रकाली गांव के 25 वर्षीय युवक शौर्य राज की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार एवं परिजनों में मातम छा गया है।

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भद्रकाली गांव के 25 वर्षीय युवक शौर्य राज की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार एवं परिजनों में मातम छा गया है।

शौर्य राज शिव कुमार ठाकुर एवं कश्मीरी देवी का बेटा था। जानकारी के अनुसार, शौर्य ने चंडीगढ़ से एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद कनाडा में मैनेजमेंट की डिग्री की और वहीं नौकरी करने लगा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उसने नई कार खरीदी थी और हादसे के समय वह स्वयं कार चला रहा था। इसी दौरान हुए सड़क हादसे में उसकी जान चली गई।

परिजनों के अनुसार शौर्य राज के पार्थिव शरीर को भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पार्थिव शरीर के भारत पहुंचने के बाद भद्रकाली में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!