Kullu: तोष और मलाणा में NCB, ITBP व STF की बड़ी कार्रवाई, 25 हैक्टेयर भूमि पर अवैध भांग की खेती नष्ट

Edited By Vijay, Updated: 27 Sep, 2026 03:33 PM

illegal cannabis cultivation on 25 hectares of land destroyed

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नशा माफियाओं और अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ प्रशासन का प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में कसोल वन रेंज क्षेत्र में चलाए जा रहे भांग उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों ने...

कुल्लू (धनी राम): हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में नशा माफियाओं और अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ प्रशासन का प्रहार लगातार जारी है। इसी कड़ी में कसोल वन रेंज क्षेत्र में चलाए जा रहे भांग उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों और संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस अभियान में तोष और मलाणा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर उगाई गई अवैध भांग की फसल को नष्ट किया गया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार तोष बीट क्षेत्र में एक विशेष अभियान चलाया गया। यहां लगभग 10 हैक्टेयर वन क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई भांग की फसल को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान टीमों ने करीब 12 लाख भांग के पौधों को उखाड़कर तबाह कर दिया। इस बड़े ऑपरेशन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और राज्य कार्यबल की संयुक्त टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

तोष के अलावा विश्व प्रसिद्ध मलाणा क्षेत्र में भी अवैध भांग की खेती पर कड़ा प्रहार किया गया। यहां टीमों ने सघन अभियान चलाते हुए लगभग 15 हैक्टेयर क्षेत्र में फैली भांग की खेती को नष्ट किया। मलाणा में चलाए गए इस अभियान को एनसीबी, स्थानीय पुलिस और वन विभाग के जवानों ने संयुक्त रूप से पूरा किया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी कसोल जोग राज शर्मा ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि यह अभियान यहीं रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की खेती पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए यह उन्मूलन अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का लक्ष्य नशे की जड़ों को पूरी तरह से काटना है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!