अभिनेता आमिर खान ने आपदा राहत कोष में 25 लाख रुपए का दिया अंशदान

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Sep, 2023 10:13 PM

shimla actor aamir khan disaster relief 25 lakhs

हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने करुणा का परिचय देते हुए आपदा राहत कोष-2023 के लिए 25 लाख रुपए की राशि का अंशदान दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान के इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

शिमला (ब्यूरो): हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान ने करुणा का परिचय देते हुए आपदा राहत कोष-2023 के लिए 25 लाख रुपए की राशि का अंशदान दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आमिर खान के इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सहायता नि:स्संदेह राहत व पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिनका उद्देश्य प्रभावित परिवारों को आपदा से उबरने में मदद करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमिर खान के इस पुनीत कार्य से आपदा प्रभावित लोगों को सहायता मिलेगी।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाएं (राज्य कर एवं आबकारी) अधिकारी संघ ने शिमला में मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए 6,21,000 रुपए का चैक भेंट किया। संघ के अध्यक्ष व अतिरिक्त आयुक्त-1 राकेश शर्मा, मुख्य संरक्षक एवं अतिरिक्त आयुक्त हितेश शर्मा, मुख्य सलाहकार एवं अतिरिक्त आयुक्त डा. राजीव डोगरा व संघ के कार्यकारी अध्यक्ष उच्च्वल सिंह राणा ने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग प्रदेश मे जुलाई व अगस्त  में हुई बाढ़ व बादल फटने की त्रासदी मे जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हैं व प्रभावित लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!