Himachal: मां चिंतपूर्णी की कृपा से पूरी हुई बड़ी मनोकामना, दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र

Edited By Vijay, Updated: 22 Aug, 2026 08:23 PM

devotee offered silver canopy at the maa chintpurni temple

विश्व विख्यात धार्मिक स्थल एवं शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली से आए नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में डेढ़...

चिंतपूर्णी (राकेश): विश्व विख्यात धार्मिक स्थल एवं शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी जी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली से आए नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मां चिंतपूर्णी के चरणों में डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया।

छत्र चढ़ाने की यह प्रक्रिया पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी एवं पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा, पुजारी सचिन कालिया और नवीन कालिया ने हैप्पी जैन परिवार से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। पूजा संपन्न होने के बाद पुजारियों ने जैन परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

श्रद्धालु नरेंद्र कुमार जैन ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार माता चिंतपूर्णी जी के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में माता की असीम कृपा से उनकी एक बहुत बड़ी मनोकामना पूरी हुई है। इसी मन्नत के पूरे होने पर वह अपने पूरे परिवार के साथ मां का धन्यवाद करने और उनका आशीर्वाद लेने चिंतपूर्णी दरबार पहुंचे हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!