हिमाचल में बड़ा हादसा: तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्राला, बाबा बड़भाग सिंह जा रहे 15 श्रद्धालु घायल

Edited By Vijay, Updated: 11 Oct, 2026 12:11 PM

accident in una

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक सड़क हादसा पेश आया है। रविवार देर रात अम्ब उपमंडल के तहत सिकरा दा परोह के समीप श्रद्धालुओं से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में करीब 15 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बताई जा...

अम्ब (अश्विनी): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक सड़क हादसा पेश आया है। रविवार देर रात अम्ब उपमंडल के तहत सिकरा दा परोह के समीप श्रद्धालुओं से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में करीब 15 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें से 11 घायलों को ऊना अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार रात करीब 12 बजे उस वक्त हुआ जब सभी श्रद्धालु एक ट्राले में सवार होकर बाबा बड़भाग सिंह के दरबार में माथा टेकने जा रहे थे। सिकरा दा परोह के समीप एक तीखा मोड़ आने पर चालक वाहन की गति और दिशा पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते वाहन सड़क पर ही पलट गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तत्काल प्रभाव से नागरिक अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं को सिर पर गंभीर चोटें और फ्रैक्चर आए हैं। मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद 11 श्रद्धालुओं को बेहतर और त्वरित इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। वहीं, दो अन्य घायलों को नागरिक अस्पताल अम्ब में ही भर्ती कर उनका उपचार किया गया है।

पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। अम्ब के डीएसपी अनिल पटियाल ने दुर्घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की मुख्य वजह तीखे मोड़ पर वाहन का अनियंत्रित होना है। उन्होंने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!