गजब की लापरवाही! जिगर के टुकड़े को ढाबे पर भूले UP के श्रद्धालु, 80 KM दूर जाकर फिर ऐसे आया याद

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2026 05:24 PM

devotees of up forgot their son at dhaba

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन करने आया उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं का एक जत्था मंगलवार को ऐसी लापरवाही का शिकार हुआ, जिसने सबको चौंका दिया।

अम्ब/ऊना (अश्विनी/सूरज): हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन करने आया उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं का एक जत्था मंगलवार को ऐसी लापरवाही का शिकार हुआ, जिसने सबको चौंका दिया। ये श्रद्धालु अपने करीब 7 वर्षीय बच्चे को ऊना जिले के धुसाड़ा स्थित एक ढाबे पर ही भूल गए और लगभग 70 से 80 किलोमीटर दूर मंदिर तक पहुंच गए। हैरानी की बात यह रही कि इतनी लंबी यात्रा के दौरान माता-पिता को इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उनका जिगर का टुकड़ा उनके साथ गाड़ी में नहीं है। अंततः अम्ब पुलिस की मुस्तैदी के चलते बच्चा सकुशल अपने परिवार से मिल सका।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं का यह समूह मंगलवार को ज्वालाजी मंदिर में माथा टेककर श्री नयना देवी जा रहा था। इनकी गाड़ी धुसाड़ा (अम्ब) स्थित एक ढाबे पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी। नाश्ता करने के बाद सभी श्रद्धालु अपनी टैम्पो ट्रैवलर में सवार होकर आगे निकल गए, लेकिन 7 साल का बच्चा ढाबे पर ही छूट गया। गाड़ी जा चुकी थी और बच्चा अपने मां-बाप को तलाश रहा था और रो रहा था। इस दौरान ढाबा संचालक गुरपाल सिंह ने बच्चे से पूछताछ की लेकिन वह अपने माता-पिता का टैलीफोन नंबर नहीं बता पाया।

ढाबा संचालक ने इस दौरान विशाल ठाकुर उर्फ बब्बू से संपर्क किया और उन्हें मामले की जानकारी दी। इस घटना के संबंध में थाना पुलिस अम्ब को सूचित किया गया। अम्ब से आई पुलिस की टीम ने उस टैम्पो ट्रैवल का नंबर सीसीटीवी से ट्रेस किया। यह टैम्पो ट्रैवलर जम्मू-कश्मीर का था। ऑनलाइन उसके मालिक का नंबर लिया गया और उसके बाद ड्राइवर का नंबर लेकर उससे संपर्क किया गया।

ड्राइवर से जानकारी मिली कि श्रद्धालु श्री नयनादेवी मंदिर में माथा टेक रहे हैं लेकिन वे इस बात से अनभिज्ञ थे कि उनका बच्चा कहीं छूट गया है। माता-पिता को इसकी भनक तक नहीं थी। ड्राइवर ने उसके माता-पिता को बताया और फिर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने भी माता-पिता को खूब खरी-खोटी सुनाई और अम्ब थाना आने को कहा, ताकि बच्चे की सुपुर्दगी उन्हें दी जा सके। इसके बाद अभिभावक देर सायं थाना अम्ब पहुंचे और बच्चे को उनके हवाले कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें खूब नसीहत भी दी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!