Edited By Swati Sharma, Updated: 11 Oct, 2026 01:04 PM

उपमंडल गगरेट के अम्बोटा गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गगरेट (ऊना) : उपमंडल गगरेट के अम्बोटा गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर गगरेट पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह अपनी एक सहकर्मी के साथ दुकान पर मौजूद थी। इस दौरान अम्बोटा गांव का अरविंद कुमार सामान खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने इस दौरान उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसकी इज्जत पर हाथ डालने का प्रयास किया। युवती के अनुसार वह बड़ी मुश्किल से युवक के चंगुल से बच पाई।
वहीं, घटना के बाद युवती ने गगरेट पुलिस थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल पटियाल ने इसकी पुष्टि की है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें