Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Oct, 2026 05:03 PM

Una News : नशे और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले बसाल अप्पर के प्रधान के घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। इस संबंध में पंचायत प्रधान अमरीक सिंह ने पुलिस के पास लिखित शिकायत दी है।

अपनी शिकायत में पंचायत प्रधान ने कहा कि उन्होंने कुछ समय से नशे व आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया है, ताकि पंचायत में असामाजिक गतिविधियों पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि आधी रात को उनके घर में एक व्यक्ति घुसा जिसने अपना मुंह ढक रखा था। आवाज सुनने पर वह उठे और बाहर निकले तो उस व्यक्ति ने उन पर हमला करने बिना नंबर की गाड़ी में अन्य साथियों का प्रयास किया। शोर मचाने पर वहु के साथ रफूचक्कर हो गया। इस घटना से प्रधान व उनके परिवार में असुरक्षा का माहौल है।
एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस के पास पंचायत प्रधान की शिकायत पहुंची है और इसमें आगामी कार्रवाई अमल में लाया जा रहा है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें