Hamirpur: ट्रक के स्पेयर टायर में छिपा रखी थी नशे की बड़ी खेप, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश...चालक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 01 Oct, 2026 04:03 PM

truck driver arrested with poppy husk

जिला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने भोटा के समीप सौर ठमाणी में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ (चूरा-पोस्त/भुक्की) बरामद किया है।

हमीरपुर (अजय): जिला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने भोटा के समीप सौर ठमाणी में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ (चूरा-पोस्त/भुक्की) बरामद किया है। शातिर तस्कर ने नशे की इस खेप को ट्रक के स्पेयर टायर (स्टेपनी) के अंदर छिपा कर रखा था। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर कुलवंत सिंह राणा की अगुवाई में पुलिस की एक टीम वीरवार सुबह करीब 9 बजे सौर ठमाणी के पास गश्त और वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक (HP 67-8049) को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया।

जब पुलिस टीम ने ट्रक की गहनता से तलाशी लेना शुरू किया, तो चालक घबराने लगा। पुलिस ने जब ट्रक के स्पेयर टायर की बारीकी से जांच की, तो उसके भीतर छिपाकर रखी गई 20.020 किलोग्राम भुक्की (चूरा-पोस्त) बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत नशे की खेप और ट्रक को जब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपी चालक की पहचान 42 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र ईश्वर दास निवासी गांव बस्सी, डाकघर व तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ सदर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 15 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने कहा कि पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी इतनी भारी मात्रा में भुक्की कहां से लेकर आया था और इसे जिले में किसे सप्लाई किया जाना था। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि नशे के इस पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!