Edited By Swati Sharma, Updated: 28 Sep, 2026 01:48 PM

Hamirpur News : नादौन-ज्वालामुखी मार्ग पर स्थित स्थानीय बीएसएनएल कार्यालय परिसर के निकट रविवार को चोरी की एक घटना सामने आई। चाय की दुकान के गल्ले से एक शातिर चोर पैसों से भरा पर्स चुराकर भाग गया व चोरी हुए पर्स में करीब 7 हजार रुपए की नकदी रखी हुई...
Hamirpur News : नादौन-ज्वालामुखी मार्ग पर स्थित स्थानीय बीएसएनएल कार्यालय परिसर के निकट रविवार को चोरी की एक घटना सामने आई। चाय की दुकान के गल्ले से एक शातिर चोर पैसों से भरा पर्स चुराकर भाग गया व चोरी हुए पर्स में करीब 7 हजार रुपए की नकदी रखी हुई थी।
इस घटना के समय दुकान मालिक उत्तम चंद दुकान के ऊपरी हिस्से में काम में व्यस्त था। हालांकि दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, लेकिन परिवार के बच्चे व अन्य लोग आसपास ही थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी सबकी नजरों से बचकर दुकान में घुसा और गल्ले में रखा नकदी से भरा पर्स चुराकर ले गया। चालाक इस घटना को अंजाम देने के बाद शातिर चोर ने बड़ी दिखाई। उसने दुकान पर मौजूद बच्चों से 20 रुपए की एक ठंडे पेय की बोतल खरीदी, 20 रुपए का भुगतान किया और आराम से वहां से निकल गया। कुछ देर बाद जब उत्तम चंद को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने गल्ला खोलकर देखा।पर्स गायब पाते ही उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
वहीं, सूचना मिलते ही सब इंस्पैक्टर पूर्ण भगत की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास की अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पुलिस के हाथ कुछ अहम सबूत लगे हैं। इस मामले पुष्टि करते हुए एसआई पूर्ण भगत ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें