Hamirpur : 59 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में मिले थे बेसुध

Edited By Swati Sharma, Updated: 25 Sep, 2026 12:32 PM

59 year old man dies under suspicious circumstances in hamirpur

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां पर 59 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां पर 59 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के तहत नाल्टी क्षेत्र के प्लासन गांव का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को परिजनों ने व्यक्ति को घर में बेसुध अवस्था में देखा तो वह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!