दर्दनाक सड़क हादसा: टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Sep, 2026 10:29 PM

hamirpur road accident

सदर थाना के अंतर्गत झनियारी क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्की (23) निवासी सासन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

हमीरपुर (अजय): सदर थाना के अंतर्गत झनियारी क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्की (23) निवासी सासन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर शव को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर बाद उस समय पेश आया जब विक्की अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। झनियारी के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में उसकी बाइक अचानक सामने से आ रहे एक टिप्पर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत 108 एम्बुलैंस के माध्यम से मैडीकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विक्की अपने बड़े भाई सुनील के साथ झनियारी बाजार में ही एक मोबाइल की दुकान चलाता था। उनके पिता विजय कुमार दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। विक्की की एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है तथा घर के छोटे और कमाऊ बेटे की इस अचानक मौत से पूरे सासन गांव और झनियारी क्षेत्र में शोक की लहर है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। एएसपी राजेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!