Hamirpur: ​26 सितम्बर से 6 अक्तूबर तक अणु एवं डिग्री कालेज में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Sep, 2026 10:56 PM

hamirpur agniveer recruitment

थल सेना की अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड वैबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा इन उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है।

हमीरपुर (ब्यूरो): थल सेना की अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड वैबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा इन उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से भी सूचित कर दिया गया है। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि इन अभ्यर्थियों का ग्राऊंड टैस्ट, मैडीकल परीक्षण और डॉक्यूमैंट वैरीफिकेशन की प्रक्रिया 26 सितम्बर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर के निकट अणु के सिंथैटिक ट्रैक ग्राऊंड एवं डिग्री कालेज परिसर में होने वाली भर्ती रैली के दौरान पूर्ण की जाएगी। उन्होंने इन अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने एडमिट कार्ड का अच्छी क्वालिटी का रंगीन प्रिंट साथ लेकर आएं, ताकि भर्ती रैली में बार कोड स्कैनिंग के माध्यम से एंट्री में कोई दिक्कत न आए। वहीं अभ्यर्थी वैबसाइट पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का बारीकी से अध्ययन करें और सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां और 2-2 सैल्फ अटैस्टड प्रतियां साथ लाएं।

ये दस्तावेज लाने होंगे साथ
कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि इन दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी प्रमाण पत्रों की 3-3 कॉपियां, अगर ओपन स्कूल से मैट्रिक की है तो अंतिम स्कूल के छोड़ने का प्रमाण पत्र जोकि सक्षम अधिकारी द्वारा काऊंटर साइन किया हो, बोनाेफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, डोगरा क्लास या जाति प्रमाण पत्र, धर्म का प्रमाण पत्र, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, सेवारत सैनिक या भूतपूर्व सैनिक के पुत्र का प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, अधिसूचना में दिए गए फॉर्मेट पर एफिडेविट, क्लर्क या एसकेटी के लिए ओ लेवल सर्टीफिकेट, एनसीसी और खेल गतिविधियों के प्रमाण पत्र, बैंक खाता, पैन कार्ड, अन्य दस्तावेज और 20 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!