9 अक्टूबर तक बंद रहेगी हमीरपुर की यह सड़क, चालकों से सहयोग की अपील की

Edited By Swati Sharma, Updated: 02 Oct, 2026 12:15 PM

this road in hamirpur will remain closed until october 9

बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात अब 9 अक्टूबर तक बंद किया गया है। ​​​​​​​इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क के...

Hamirpur News : बड़सर उपमंडल के अंतर्गत बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात अब 9 अक्टूबर तक बंद किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि बदारन-गाहलियां जोल-गारली सड़क के मरम्मत एवं अपग्रेडेशन का कार्य अभी कुछ शेष है। इस कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 9 अक्तूबर तक बंद की जा रही है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!