महिला IPL की ऑक्शन में हिमाचल की शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों में किन्नौर की सुष्मिता कुमारी भी शामिल

Edited By Vijay, Updated: 11 Feb, 2023 08:47 PM

sushmita kumari of kinnaur

मुंबई में 13 फरवरी को पहले महिला आईपीएल के लिए होने वाली ऑक्शन में हिमाचल की 5 महिला खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश से किन्नौर जिले के रारंग से संबंध रखने वाली सुष्मिता कुमारी को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है।

रिकांगपिओ (रिपन): मुंबई में 13 फरवरी को पहले महिला आईपीएल के लिए होने वाली ऑक्शन में हिमाचल की 5 महिला खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें हिमाचल प्रदेश से किन्नौर जिले के रारंग से संबंध रखने वाली सुष्मिता कुमारी को भी शॉर्टलिस्ट किया गया है। सुष्मिता किन्नौर जिले से क्रिकेट के खेल में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई है। सुष्मिता के पिता हरीश चंद्र और माता का नाम चंद्रा कुमारी है।

सुष्मिता की प्रारंभिक शिक्षा और जमा-2 तक की शिक्षा कोठी रिकांगपिओ से हुई है तथा ग्रैजुएशन धर्मशाला कालेज से की है। 2009 में सुष्मिता ने धर्मशाला में क्रिकेट अकादमी ज्वाइन की तथा उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुष्मिता पिछले वर्ष बेंगलुरु में आयोजित रणजी ट्रॉफी में टीम में बतौर वाइस कैप्टन रही है तथा वर्तमान में भी रणजी ट्रॉफी में वाइस कैप्टन की भूमिका निभा रही है। इसमें पहले भी अंडर-19 क्रिकेट टीम में टीम कैप्टन रह चुकी है। वहीं 12 से 21 फरवरी तक हैदराबाद में होने वाले महिला सीनियर इंटर जोनल वूमैन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भी उसका चयन हुआ है, जिसके प्रदर्शन पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!