Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jul, 2026 02:11 PM

Hamirpur News : हमीरपुर जिले की सुजानपुर टिहरा तहसील के कई इलाकों में 'फॉल आर्मीवर्म' के प्रकोप से मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। 'फॉल आर्मीवर्म' एक बेहद विनाशकारी कीट है जो 80 से अधिक किस्म के पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन इसका सबसे...
Hamirpur News : हमीरपुर जिले की सुजानपुर टिहरा तहसील के कई इलाकों में 'फॉल आर्मीवर्म' के प्रकोप से मक्के की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। 'फॉल आर्मीवर्म' एक बेहद विनाशकारी कीट है जो 80 से अधिक किस्म के पौधों को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन इसका सबसे अधिक प्रकोप मक्का जैसी अनाज वाली फसलों पर देखा जाता है।
सुजानपुर विकासखंड की करोट ग्राम पंचायत में इस कीट ने मक्के की खड़ी फसल को लगभग पूरी तरह तबाह कर दिया है। करोट पंचायत के पूर्व उपप्रधान जय गोपाल राणा ने मंगलवार को बताया कि यह कीट मक्के के पौधे के उस हिस्से पर हमला करता है, जहां से पौधा अंकुरित होता है जिससे तना क्षतिग्रस्त हो जाता है और पौधे का विकास रुक जाता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले इस क्षेत्र में इस तरह का कीट कभी नहीं देखा गया था। प्रभावित किसानों ने कृषि विभाग से खेतों का निरीक्षण कराने और कीट के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए विशेषज्ञों की टीम तत्काल भेजने की मांग की है।
कृषि विशेषज्ञ ने किसानों को दी ये सलाह
कृषि विशेषज्ञ डॉ. अरविंद चहल ने किसानों को सलाह दी है कि वे सुबह या शाम के समय फसल पर 'एमामेक्टिन बेंजोएट' या 'कोराजेन' का छिड़काव करें ताकि इस कीट के प्रकोप पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने बताया कि ये कीटनाशक कृषि विभाग के बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध हैं।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें