HP Panchayat Election : हिमाचल की 1293 पंचायतों में पहले चरण का मतदान समाप्त, शीतलपुर बूथ पर हुई मारपीट

Edited By Swati Sharma, Updated: 26 May, 2026 04:39 PM

himachal panchayat election 2026

HP Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। वहीं, 1293 पंचायतों में आज पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है।सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जोकि तीन बजे के बाद भी जारी रहा। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने...

HP Panchayat Election: हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। वहीं, 1293 पंचायतों में आज पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है।सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जोकि तीन बजे के बाद भी जारी रहा। मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। वहीं, प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्य पदों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सीटों के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

  • नालागढ़ के दून विधानसभा क्षेत्र के शीतलपुर बूथ में मारपीट हुई, जिसके कारण थोड़ी देर के लिए मतदान प्रक्रिया रोक दी गई। 
  • Una : ग्राम पंचायत बरनोह में कुटलैहड के विधायक विवेक शर्मा ने पत्नी मृदु शर्मा के साथ मतदान किया।


PunjabKesari
 

  • HP Panchayat Election : 1 बजे तक हुआ 51 फीसदी मतदान
  • बिलासपुर में सुबह 11 बजे तक हुआ 39% मतदान
  • हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में चुनावी ड्यूटी के दौरान एक कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने इस गंभीर लापरवाही को लेकर संबंधित कर्मचारी से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
  • नूरपुरः सुलयाली की प्रगति भारद्वाज ने पहली बार डाला वोट


PunjabKesari
 

  • HP Panchayat Election : 11 बजे तक हुआ लगभग 36 फीसदी मतदान
  • चंबा जिले के टिकरी मिन्हास पंचायत के वॉर्ड नंबर 1 से 100 वर्षीय रेस्मो देवी अपना वोट डालने पहुंची।

    PunjabKesari
     
  • शिमला में चल रहे विभिन्न पंचायतों में 11 बजे तक औसतन 37.68% मतदान हुआ है।
    PunjabKesari
  • ऊना की 86 ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।


PunjabKesari

  • हमीरपुर में पहले 2 घंटों में 18.69% वोट पड़े।


PunjabKesari

  • सुंदरनगर की 9 पंचायतों में 10 बजे तक हुआ 20.3 प्रतिशत मतदान
  • HP Panchayat Election : सुबह 9 बजे तक हुआ 18% मतदान
  • जनजातीय जिला लाहुल स्पीति की 17 पंचायतों में पौने 10 बजे तक हुआ 14.21 प्रतिशत मतदान
  • विकासखंड रोहडू की 14 पंचायतों में सुबह 9 बजे तक 17.46 प्रतिशत मतदान हुआ। 
  • HP Panchayat Election : हिमाचल में पहले चरण की 1293 पंचायतों में मतदान हो रहा है। इस दौरान फर्स्ट टाइम वोटर में खासा उत्साह देखने को मिला। कंडाघाट की नव्या मेहता अपनी पंचायत सीरिनगर के लिए वोट करने पहुंची।
  • PunjabKesari

  • जज़्बे को सलाम, 100 साल की सौंउरी देवी ने ग्रांमग वॉर्ड-1 में किया मतदान

    PunjabKesari

  • पंचायत चुनाव के लिए दौरान ग्रामंग के 90 साल के सागरू राम ने मतदान कर युवाओं को प्रेरित किया...

    PunjabKesari

  • सोलन के कंडाघाट विकासखंड की सीरिनगर गर पंचायत में एक बुजुर्ग अपने परिजनों के साथ वोट करने पोलिंग स्टेशन पहुंचे....

    PunjabKesari
     
  • पंचायत चुनाव में दिखा उत्साह, 80 साल की रेसु देवी ने कलैहली पंचायत में डाला वोट


PunjabKesari

  • मंडी के धानतू ब्लॉक में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह से लगी मतदाताओं की कतार
  • सोलन : पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता में उत्साह, सुबह लग गई मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार 
     
  • PunjabKesari

PunjabKesari

राज्य में कुल 31,182 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है, जिनमें से 10,854 पदों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।  राज्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने बताया, ''राज्य भर में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मंडी जिले के एक वार्ड में पंचायत समिति के लिए दोबारा मतदान होगा, क्योंकि छह उम्मीदवारों में से एक का नाम मतपत्रों पर नहीं था।''

बता दें कि पहले चरण में 16.5 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों, प्रधानों, उप-प्रधानों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के पदों के लिए 9,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव रंग-आधारित मतपत्रों का इस्तेमाल कर कराए जा रहे हैं। वार्ड सदस्यों के लिए सफेद, उप-प्रधान के लिए पीले, प्रधान के लिए हरे, पंचायत समिति सदस्यों के लिए गुलाबी और जिला परिषद सदस्यों के लिए नीले रंग के मतपत्र हैं। तीन चरणों में कराए जा रहे इन चुनावों में कुल 50.89 लाख मतदाता 31,182 जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 3,754 प्रधान, 3,754 उप-प्रधान, 21,654 वार्ड सदस्य, 1,769 पंचायत समिति सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 10,854 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमशः 28 और 30 मई को होगा।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!