Bilaspur: हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Jul, 2026 10:34 AM

bilaspur chitta accused arrested

बिलासपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मामले के मुख्य आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक मामले के मुख्य आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गत 4 जुलाई को कैची मोड़ स्थित फोरलेन पर वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार मनोज कुमार निवासी ढलोह और संजय कुमार निवासी कपाहड़ा से स्वारघाट पुलिस ने 6.25 ग्राम चिट्टा  और 48 हजार रुपए नकद बरामद किए थे। इस संबंध में थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान डिजिटल साक्ष्यों और बैकवर्ड लिंकेज से पुलिस को पता चला कि बरामद चिट्टा पंजाब के खरड़ निवासी समीर ठाकुर से खरीदा गया था।

इस सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने गत दिवस खरड़ में दबिश देकर समीर ठाकुर (21) निवासी निम्मोवाला चौक खरड़, पंजाब से गिरफ्तार किया। पुलिस चिट्टे के मुख्य सप्लायर से अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह प्रदेश में कहां-कहां चिट्टा सप्लाई करता था और उसके साथ और कितने लोग शामिल हैं। एसपी बिलासपुर अभिषेक धीमान ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के पूरे नैटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अभियान  जारी रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!