Shimla: भाजपा चाहती तो हिमाचल हो सकता था कर्जमुक्त : सुक्खू

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jul, 2026 06:28 PM

shimla himachal debt free

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस सेवा दल के राज्य स्तरीय अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

शिमला (राक्टा): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस सेवा दल के राज्य स्तरीय अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि यदि पूर्व भाजपा सरकार चाहती तो अपने कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह कर्जमुक्त बनाया जा सकता था, लेकिन उसने जनहित के बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान केंद्र से जीएसटी प्रतिपूर्ति और राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के रूप में करीब 60 हजार करोड़ रुपए मिले थे। यदि इसमें से 48 हजार करोड़ रुपए भी राज्य का कर्ज चुकाने में खर्च किए जाते तो हिमाचल कर्ज से मुक्त हो जाता। इसके विपरीत वर्तमान कांग्रेस सरकार को महज 17 हजार करोड़ रुपए ही प्राप्त हुए हैं, फिर भी सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सेवादल कार्यकर्त्ताओं से प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान विधायक सुदर्शन बबलू, एचपीएसआईडीसी के अध्यक्ष व सेवादल चीफ अनुराग शर्मा, प्रदेश महासचिव विनोद जिंटा और प्रदेश प्रभारी ज्योति खन्ना सहित कई गण्यमान्य नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!