Shimla: नो वैंडिंग जोन में नहीं बैठ सकेंगे तहबाजारी, मेयर की तहबाजारियों को दो टूक

Edited By Kuldeep, Updated: 20 Jul, 2026 05:13 PM

street vendors will not be allowed to sit in the no vending zone the mayor s bl

राजधानी शिमला के बाजारों से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम की कार्रवाई से परेशान तहबाजारियों ने सोमवार को मेयर सुरेंद्र चौहान को ज्ञापन सौंपा।

शिमला (वंदना): राजधानी शिमला के बाजारों से अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम की कार्रवाई से परेशान तहबाजारियों ने सोमवार को मेयर सुरेंद्र चौहान को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तहबाजारियों ने निगम की कार्रवाई पर विरोध जताया। तहबाजारियों ने आजीविका भवन जाने से इंकार किया है। इस दौरान मेयर सुरेंद्र चौहान ने साफ और दो टूक शब्दों में कहा है कि तहबाजारी नो वैंडिंग जोन में नहीं बैठ सकते हैं।

जहां पर वैंडिंग जोन चिन्हित किए गए हैं। उन जगहों पर कार्ड धारक तहबाजारी बैठ सकेंगे। प्रशासन की ओर से जहां पर स्थान आबंटित किया गया है। केवल उन्हीं जगहों पर तहबाजारी बैठ सकेंगे। मेयर ने कहा कि निगम कोर्ट के आदेशों के तहत कार्रवाई कर रहा है। तहबाजारियों को बसाने के लिए वैंडिंग जोन बनाए गए है। तहबाजारियों ने उपयुक्त जगह पर शिफ्ट करने की मांग की है जहां पर ग्राहकों की आवाजाही हो, ऐसी जगह पर प्रशासन तहबाजारियों को बसाए।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!