Shimla: एचआरटीसी पैंशनरों को राहत, सरकार ने जारी किए 20 करोड़

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jul, 2026 07:46 PM

shimla hrtc pensioner relief

एचआरटीसी के करीब 8,500 पैंशनरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने पैंशन भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी कर दी है। इसके बाद प्रदेश के कई जिलों में वीरवार को ही पैंशन पैंशनरों के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो गई।

शिमला (राजेश): एचआरटीसी के करीब 8,500 पैंशनरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार ने पैंशन भुगतान के लिए 20 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी कर दी है। इसके बाद प्रदेश के कई जिलों में वीरवार को ही पैंशन पैंशनरों के बैंक खातों में पहुंचनी शुरू हो गई। लंबे समय बाद समय पर पैंशन मिलने से हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। लगभग 2 वर्षों से एचआरटीसी पैंशनरों को हर माह के अंतिम सप्ताह या अंतिम दिनों में पैंशन मिल रही थी। इस मुद्दे को लेकर पैंशनरों के प्रतिनिधिमंडल ने बीते माह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि भविष्य में प्रत्येक माह 10 तारीख से पहले पैंशन जारी करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अब सरकार द्वारा 20 करोड़ रुपए की राशि जारी किए जाने के बाद यह आश्वासन धरातल पर उतरता नजर आ रहा है।

एचआरटीसी में वर्तमान समय में करीब 8,500 पैंशनर हैं। इन सभी की मासिक पैंशन पर लगभग 23 करोड़ रुपए का खर्च आता है। सरकार द्वारा जारी की गई 20 करोड़ रुपए की ग्रांट से अधिकांश पैंशनरों को समय पर भुगतान संभव हो पाया है। शेष राशि भी नियमित प्रक्रिया के तहत उपलब्ध करवाई जाती है। समय पर पैंशन मिलने से सबसे अधिक राहत उन पैंशनरों को मिली है, जिनका इलाज विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में चल रहा है। पैंशन में देरी होने से उन्हें दवाइयों, जांच और उपचार का खर्च उठाने में कठिनाई होती थी। अब समय पर राशि मिलने से उनकी आर्थिक चिंता काफी हद तक कम हुई है। पैंशनरों ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी हर माह इसी तरह निर्धारित समय पर पैंशन जारी होती रहेगी। उनका कहना है कि नियमित पैंशन से बुजुर्गों का जीवन अधिक सम्मानजनक और आर्थिक रूप से सुरक्षित बन सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!