Shimla: चिट्टे की खेप और 12,000 नकदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Jul, 2026 04:49 PM

shimla chitta smuggler

नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए शिमला पुलिस के चल रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ढली और स्पैशल सैल शिमला की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को रंगे हाथ दबोचा है।

शिमला (संतोष): नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए शिमला पुलिस के चल रहे अभियान के तहत पुलिस थाना ढली और स्पैशल सैल शिमला की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को रंगे हाथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 ग्राम चिट्टा और 12,000 रुपए की नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम इलाके में गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति फागू की तरफ से शिमला शहर की ओर चिट्टा की सप्लाई देने आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने नाकाबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोका।

जब वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से चिट्टा और नकद राशि बरामद हुई। आरोपियों की पहचान कुलदीप (39) निवासी कोटी जिला शिमला व मनोज (33) निवासी ढली जिला शिमला के रूप में हुई। इस संबंध में पुलिस थाना ढली ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!