Shimla: दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिले स्वास्थ्य मंत्री डा. शांडिल

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Jul, 2026 05:29 PM

shimla delhi kharge shandil

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने वीरवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की...

शिमला (ब्यूरो): स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने वीरवार को नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष को प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने, चिकित्सा संस्थानों को मजबूत करने तथा आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बैठक के दौरान संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। गौर हो कि बीते दिन उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी।

वहीं वीरवार को उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन एवं सांसद केसी वेणुगोपाल के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पठानिया ने उन्हें प्रदेश में चलाई जा रहीं विकासात्मक परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है और किसानों को अनेक प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। साथ ही कहा कि हिमाचल प्राकृतिक खेती में आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है।

250 करोड़ से अधिक की आय होगी
उप मुख्य सचेतक पठानिया ने राष्ट्रीय महासचिव को अवगत करवाया कि कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना में जे.एस.डब्ल्यू एनर्जी कंपनी राज्य को 12 प्रतिशत की बजाय 18 प्रतिशत रॉयल्टी प्रदान करेगी, जिससे प्रदेश के खजाने में प्रतिवर्ष 250 करोड़ से अधिक की आय होगी। पठानिया ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन, अनुभव और रणनीति निरंतर प्रेरणा एवं नई ऊर्जा का स्त्रोत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!