Shimla: प्राकृतिक आपदा में राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा जनता से दूर : जयराम

Edited By Kuldeep, Updated: 13 Jul, 2026 06:01 PM

shimla priyanka rahul

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के प्राकृतिक आपदा में आई त्रासदी के बीच जनता से दूर रहने पर सवाल उठाए हैं।

शिमला (कुलदीप): नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के प्राकृतिक आपदा में आई त्रासदी के बीच जनता से दूर रहने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा है कि जब वायनाड भीषण भूस्खलन की त्रासदी से जूझ रहा है। लोग अपनों को खो चुके हैं, सैंकड़ों परिवार संकट में हैं और पूरा क्षेत्र राहत एवं पुनर्वास की उम्मीद में है।

इस त्रासदी में हिमाचल के मंडी जिले के राहुल शर्मा और कांगड़ा जिले के विक्रम राणा की भी दुखद मृत्यु हुई है, लेकिन ऐसे कठिन समय में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जनता के बीच नजर नहीं आ रहे हैं। जब संकट आता है, तब केवल बयान नहीं, बल्कि जमीन पर मौजूद नेतृत्व की आवश्यकता होती है। जनता को संवेदनशीलता, जवाबदेही और हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहने वाला नेतृत्व चाहिए। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!