Shimla: जेपी नड्डा ने दिल्ली में किया बिहारी लाल को सम्मानित

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Oct, 2024 08:48 PM

shimla nadda bihari lal honoured

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई।

शिमला (हैडली): भाजपा की राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई। इस कार्यशाला में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, सचिव सुमित शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और महामंत्री विनोद तावड़े द्वारा प्रदेश भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा को सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश भाजपा के लिए गौरव का विषय है कि पार्टी ने कार्यकर्त्ताओं की अथक मेहनत के परिणामस्वरूप देश में दूसरे स्थान पर रहते हुए 15.50 लाख सदस्य बना लिए हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी ने जो लक्ष्य प्राप्त किया है वह कार्यकर्त्ताओं की मेहनत के बिना संभव नहीं था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!