Shimla: एचपीयू में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प, 7 गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 22 Sep, 2026 11:07 PM

shimla student organization fighting

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार देर शाम छात्र संगठनों के कार्यकर्त्ताओं के बीच एक बार फिर झड़प हो गई। विश्वविद्यालय परिसर में किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते झड़प में तबदील हो गई।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार देर शाम छात्र संगठनों के कार्यकर्त्ताओं के बीच एक बार फिर झड़प हो गई। विश्वविद्यालय परिसर में किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते झड़प में तबदील हो गई। इस दौरान दोनों गुटों के कार्यकर्त्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने मामले में दोनों छात्र संगठनों के कुल 7 कार्यकर्त्ताओं को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तारियां बालूगंज थाना के तहत की गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और झड़प के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की शुरूआत किस बात को लेकर हुई और झड़प के दौरान कौन-कौन लोग शामिल थे।

विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों के बीच लगातार सामने आ रही झड़प की घटनाओं से माहौल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले बीते सप्ताह भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एसएफआई कार्यकर्त्ताओं के बीच झड़प हुई थी। जानकारी के अनुसार पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि झड़प में शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!