Shimla: बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल से प्रभावित होंगी बैंकिंग सेवाएं

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Sep, 2026 05:33 PM

shimla bank employee strike

रविवार को अवकाश के बावजूद शिमला में बैंक शाखाएं खुली रहीं । हालांकि सामान्य दिनों की तुलना में ग्राहकों की संख्या कम रही।

शिमला (ब्यूरो): रविवार को अवकाश के बावजूद शिमला में बैंक शाखाएं खुली रहीं । हालांकि सामान्य दिनों की तुलना में ग्राहकों की संख्या कम रही। अब बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते सोमवार से बुधवार तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल के दौरान एटीएम और कैश डिपोजिट मशीनें चालू रहने की संभावना है। ऐसे में ग्राहक नकदी निकालने और मशीन के माध्यम से राशि जमा करने की सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे, जबकि शाखाओं में होने वाले चैक भुगतान, नकद लेनदेन सहित अन्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के हिमाचल प्रदेश संयोजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितम्बर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांग पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। उनका कहना है कि शनिवार और रविवार को नियमित साप्ताहिक अवकाश मिलने से कर्मचारियों और बैंकिंग व्यवस्था दोनों को लाभ होगा।

इसके अलावा यूनियनें परफॉर्मैंस लिंक्ड इंसैंटिव (पीएलआई) योजना को वापस लेने की मांग कर रही हैं। यूनियन नेताओं का आरोप है कि वित्तीय सेवा विभाग ने इस योजना को एकतरफा लागू किया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थानांतरण नीति पर भी यूनियनों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अधिकारियों के तबादले कई बार तीन, पांच, सात और नौ साल के अंतराल पर हजारों किलोमीटर दूर किए जा रहे हैं।

यूनियनों ने सरकार के समक्ष प्रतिदिन अतिरिक्त 40 मिनट कार्य अवधि का प्रस्ताव रखा है। उनका कहना है कि यदि सरकार बातचीत के लिए आगे आती है तो हड़ताल टाली जा सकती है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में अक्तूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेने की चेतावनी भी दी गई है। ऐसे में अगले तीन दिनों तक बैंक शाखाओं के बंद रहने से ग्राहकों को शाखा आधारित सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!